- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: गंदा...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida: गंदा पानी पीने से कई लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Sarita
8 Jan 2026 7:57 AM IST

x
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 1 सेक्टर में घरों में पीने के पानी की आपूर्ति में सीवर का गंदा पानी मिलने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। निवासियों का आरोप है कि तीन दिनों तक लगातार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पंकज नागर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सेक्टर में पीने के पानी के साथ सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी ऐसी स्थिति में लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे।
बुधवार को प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर जांच की और पानी के नमूने भी लिए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीने के पानी की लाइन में सीवर लाइन का पानी मिल गया है। उस पैच के बारे में जानकारी कर ली गई है उसको ठीक कर दिया गया। यह दिक्कत एक दो घरों में आई थी। अब फिलहाल पानी सभी घरों में ठीक आ रहा है।
TagsGreater Noidaगंदा पानीस्वास्थ्य विभागकैंपGreater Noidacontaminated waterhealth departmentcamp जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





