- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: पत्नी...

x
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध होने का शक होने पर गुस्से में आकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. घटना नॉलेज पार्क इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण स्थल पर रविवार रात की है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बिहार के रहने वाले गोलू कुमार और हरिमोहन दोनों निर्माण स्थल पर मजदूरी करते थे|
रविवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान हरिमोहन ने गोलू पर आरोप लगाया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं. इस आरोप के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर हरिमोहन ने पास में पड़ी ईंट से गोलू के सिर पर जोरदार वार कर दिया और मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में गोलू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिमोहन को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है.
Next Story





