- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida:...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida: रेस्तरां में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 2 झुलसे
Sarita
21 Feb 2026 10:26 AM IST

x
Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट ईकोटेक 3 कोतवाली एरिया के सेक्टर 10 स्थित कोको काउंटी सोसायटी के पास मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के नागपाल रेस्तरां में शुक्रवार को एलपीटी सिलिंडर में तेज धमाके के बाद अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद आग तेजी से फैलने पर रेस्तरां के दो कर्मचारी झुलस गए। वहीं, एक महिला और 17 साल का किशोर भी भागते समय चोटिल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में कोको काउंटी सोसायटी के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 मिनट पर एक फूड प्लाजा में सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल टीम मौके पर रवाना हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस सिलिंडर लीक होने के कारण रेगुलेटर में आग लग गई थी। इसकी वजह से आग तेजी से फैली और तेज धमाके जैसी आवाज हुई। रेस्तरां के शीशे टूट गए। काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
TagsGreater Noidaरेस्तरांब्लास्ट2 झुलसेGreater Noidarestaurantexplosioninjuring two. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





