- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida :...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida : ब्रांडेड पानी में मिला नकली जहर, 13 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त
Sarita
29 May 2025 8:24 AM IST

x
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र में नकली बोतलबंद पानी बनाने वाले 2 अवैध प्लांट का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पानी की बोतलें जब्त की हैं। ये बोतलें बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन कर बाजार में बेची जा रही थीं।
- पहला प्लांट गुप्ता इंटरप्राइजेज के नाम से के-300, साइट-5, कासना में मिला। यहां बिल्सरी ब्रांड के नाम से 1 लीटर की बोतलें बनाई जा रही थीं।
- दूसरा प्लांट पैरामेट्रो वॉशर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड था, जो ए-2/88, साइट-5, कासना में था। यहां बिल्सरी नाम का पानी पैक किया जा रहा था।
पहले प्लांट से 6,252 बोतलें और दूसरे से 6,856 बोतलें जब्त की गईं। कुल 13,108 नकली पानी की बोतलें बरामद की गईं। दोनों प्लांट को तत्काल सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सर्वेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद छापेमारी की गई और दोनों जगहों पर कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिले। इसलिए यह स्पष्ट है कि दोनों प्लांट अवैध रूप से चल रहे थे। बरामद बोतलों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsGreater Noidaब्रांडेडपानीनकलीजहरbrandedwaterfakepoisonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





