उत्तर प्रदेश

Greater Noida: हादसा, एसी में ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग

Sarita
29 May 2025 7:57 AM IST
Greater Noida: हादसा, एसी में ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग
x
Greater Noida : गर्मी के मौसम में एसी ब्लास्ट होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी से आई है। यहां आस्था ग्रीन सोसायटी के एक फ्लैट के अंदर एसी ब्लास्ट हुआ और फिर उसमें आग लग गई। उस वक्त कमरे में दो बच्चियां मौजूद थीं। एक की उम्र 8 साल और दूसरी की उम्र महज 4 महीने थी। 8 साल की बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए अपनी 4 महीने की बहन को गोद में लेकर कमरे से बाहर आ गई। इस तरह उसने अपनी और अपनी छोटी बहन की जान बचाई। आगजनी की इस घटना में पूरा एसी जलकर राख हो गया।
आरोप है कि घटना के दौरान आग से बचाव के उपकरण यानी स्प्रिंकलर भी काम नहीं कर रहे थे। घटना टावर-4 के फ्लैट नंबर 103 की है। यहां प्रशिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी के अलावा 8 साल और 4 महीने की दो बच्चियां थीं। सुबह करीब 11 बजे कमरे के अंदर एसी के अंदर से धमाके की आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। इसके बाद आग लग गई। घटना के दौरान दोनों बच्चियां कमरे में ही मौजूद थीं। जब एसी में आग लगी तो 8 साल की बच्ची ने सूझबूझ से अपनी छोटी बहन को गोद में उठाया और बाहर भागी। घटना की जानकारी जब पत्नी को हुई तो उसने बिल्डिंग प्रबंधन को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने सोसायटी ग्रुप में मैसेज किया। तब बिल्डिंग स्टाफ मदद के लिए आया। तब तक एसी पूरी तरह जल चुका था।
आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। स्प्रिंकलर भी काम नहीं किया प्रशिक ने बताया कि फ्लैट में एसी के ऊपर फायर स्प्रिंकलर लगा हुआ है। एसी में आग लगने और धुआं निकलने के बावजूद स्प्रिंकलर काम नहीं किया। स्प्रिंकलर भी जल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा लगाए गए सभी उपकरण बेकार हो गए हैं। बिल्डर प्रबंधन ने समय रहते मदद नहीं की।
Next Story