- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: पानी...
उत्तर प्रदेश
Greater Noida: पानी भरे गड्ढे में डूबकर 3 साल के मासूम की मौत
Sarita
16 Feb 2026 6:31 AM IST

x
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में दलेलगढ़ गांव में एक दुखद घटना हुई है। यहां तीन साल का देवांश गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव वालों ने इस हादसे के लिए प्रशासन और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता, दिल्ली में कमल ध्यानी और बिरजू की इसी तरह की घटनाओं में मौत हो चुकी है।
खबरों के मुताबिक, दलेलगढ़ के रहने वाले अनिल ने अपनी बेटी अंजलि की शादी सिकंदराबाद में की थी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी और अपने तीन साल के बेटे देवांश और बेटी को भी साथ लाई थी। रविवार (15 फरवरी) को महाशिवरात्रि के मौके पर गांव के मंदिर में भोज का आयोजन किया गया था। अंजलि अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर गई थी। खेलते-खेलते देवांश मंदिर के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में चला गया। कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखा तो परिवार और गांव वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। खोजबीन के दौरान वह एक गड्ढे में मिला। गांव वालों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsGreater Noidaपानीगड्ढेमासूममौतGreater Noida: Waterpitsinnocent childrendeath. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





