- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: पत्नी का...

x
Gorakhpur: जिले के बेलघाट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पिछले हिस्से में एक गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी ने बताया, "आरोपी अर्जुन को महिला के लापता होने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी, कथित तौर पर रात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय अर्जुन के पिता श्याम नारायण काम के सिलसिले में उरुवा गए हुए थे, जबकि मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें अपराध की जानकारी नहीं थी।
पुलिस के अनुसार कई दिन तक खुशबू के लापता रहने के बाद, अर्जुन ने कथित तौर पर परिवार वालों को गुमराह करते हुए कहा कि झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई है। गांव में अफवाहें फैलने पर, स्थानीय निवासियों ने परिवार को पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने टालमटोल भरे जवाब दिए और बाद में लगातार पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद गड्ढे से शव बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, लुधियाना से हाल ही में लौटा मजदूर अर्जुन अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित करीबी संबंधों को लेकर आशंकित था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुरी ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
TagsGorakhpurपत्नीहत्यारागिरफ्तार Gorakhpurwifemurdererarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





