- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur: तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, मां-बेटी की मौत, 5 लोग घायल
Sarita
26 April 2025 9:23 AM IST

x
Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गुलरिहा थाने के सरहरी चौकी अंतर्गत भगवानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने घर के सामने बैठी महिलाओं और बच्चों पर कार चढ़ा दी। मौके पर ही एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। तीन मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया है।जानकारी के अनुसार, कार ने सात लोगों को रौद दिया जिसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जंतुन निशा 44 वर्ष और मृतक की बेटी झीना उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में पांच लोग घायल,घायलों में मरियम खान उम्र 18 वर्ष, राबिया खातून उम्र 23 वर्ष, निहाल उम्र 5 वर्ष, जुबैर उम्र 17 वर्ष और सुबराती उम्र 16 वर्ष शामिल हैं। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों को काफी ज्यादा चोटें लगी हैं।
TagsGorakhpurकार7 रौंदामां-बेटीमौत5 घायलGorakhpurcarran over 7 peoplemother-daughter died5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





