उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : पोते ने दादा-दादी समेत 3 लोगों को फावड़े से मार डाला

Sarita
28 Feb 2025 12:25 PM IST
Gorakhpur : पोते ने दादा-दादी समेत 3 लोगों को  फावड़े से मार डाला
x
Gorakhpur गोरखपुर: जिले के जगल थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोइरान टोला में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने दादा-दादी समेत अपने परिवार के 3 लोगों की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक रामदयाल पुत्र विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि रामदयाल का सुबह घर पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह 200 मीटर दूर अपने खलिहान में चला गया। वहां रामदयाल ने पहले एक जानवर के सिर पर फावड़े से हमला किया। इसके बाद उसने अपने बड़े दादा साधु (70), दादा कुबेर (69) और दादी द्रौपदी देवी (65) को उसी फावड़े से काट डाला।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया: रामदयाल की मां कुसमावती देवी का कहना है कि एक सप्ताह पहले रामदयाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। मां का कहना है कि घर में विवाद होने पर पति-पत्नी दोनों घर से चले गए। इसके बाद खलिहान की ओर जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story