उत्तर प्रदेश

Gorakhpur Crime:दोस्त की गोली मारकर हत्या

Sarita
16 Feb 2026 7:28 AM IST
Gorakhpur Crime:दोस्त की गोली मारकर हत्या
x
Gorakhpur Crime: चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरुण निषाद (22) के रूप में हुई। गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया और हंगामा किया। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक के दोस्त हैं।रविवार शाम करीब 6 बजे विशाल नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ कार से अरुण के घर पहुंचा। आरोपी अरुण को किसी काम के बहाने घर से बहला-फुसलाकर ले गए और अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते विशाल, देवेंद्र और पांच-छह अन्य युवक अरुण को खेत में ले गए। कहासुनी हुई और फिर गोली मार दी गई।
पड़ोस के लोग अरुण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की। विरोध कर रहे परिवार वालों ने कहा, "हमें कुछ नहीं चाहिए, हमें बस जान के बदले जान चाहिए, हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए।" पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।SSP डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। SP सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।
Next Story