उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: फूल तोड़ने निकली महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर मौत

Saba Naaz
31 Aug 2025 5:00 PM IST
Gorakhpur: फूल तोड़ने निकली महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर मौत
x
Gorakhpur गोरखपुर: रविवार सुबह गोरखपुर जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। पीपीगंज और मानीराम रेलवे स्टेशन के बीच नयनसर ग्रामसभा के स्कूल के सामने पोल संख्या 15/11-12 के पास एक 40 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान रमवापुर गांव निवासी सरिता, पत्नी गुड्डू, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सरिता रोज की तरह सुबह लगभग 5 बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। शांत सुबह में वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं कि तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तेज आवाज और गति के चलते सरिता को शायद ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में रेलवे ट्रैक पर जुटी भीड़ के बीच मातम पसरा नजर आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story