उत्तर प्रदेश

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मॉनसून के बाद बरेली से मुंबई-बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट

Sarita
23 July 2022 11:57 AM IST
Good news for travelers, after monsoon, flights will be available daily from Bareilly to Mumbai-Bangalore
x

फाइल फोटो 

मुंबई और बेंगलुरु का हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बरसात के बाद मुंबई और बेंगलुरु की बरेली एयरपोर्ट से रोजाना फ्लाइट होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई और बेंगलुरु का हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बरसात के बाद मुंबई और बेंगलुरु की बरेली एयरपोर्ट से रोजाना फ्लाइट होगी। फिलहाल मुंबई और बेंगलुरु की सप्ताह में चार दिन फ्लाइट है। इंडिगो सितंबर के अंतिम सप्ताह में फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर रहा है। बरेली एयरपोर्ट से पिछले साल अगस्त में मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू हुई थी। इंडिगो एयरबस के जरिए मुंबई-बेंगलुरु का हवाई सफर करा रहा है।

इंडिगो को मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट फुल लोड के साथ संचालित हो रहीं हैं। इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट को रोजाना करने के लिए बरेली मंडल और उत्तराखंड के कई शहरों में सर्वे कराया। हवाई यात्रा करने वाले और इच्छुक यात्रियों से मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट को रोजाना करने के लिए राय ली। लोगों की राय से इंडिगो उत्साहित है। बरसात के बाद मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट में जबरदस्त लोड बढने की उम्मीद जताई गई है। बरासत के बाद मुंबई और बेंगलुरु की हवाई सफर अधिक लोग करेंगे। त्योहारी सीजन में अधिक लोग फ्लाइट के जरिए आवाजाही करेंगे। इंडिगो के अधिकारियों के मुताबिक बरसात के बाद शुरू बढ़ने वाला यात्रियों का लोड की नए साल और होली तक बरकरार रखने की उम्मीद है।
अभी चार दिन है मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट
बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु की सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट है। मुंबई को शाम 03:30 बजे और बेंगलुरु को दोपहर 02:30 बजे फ्लाइट बरेली से रवाना होती है।
दिल्ली को रोजाना उड़ान
बरेली से दिल्ली को रोजाना फ्लाइट है। एलाइंस एयर एटीआर-72 के जरिए दिल्ली का सफर करा रहा है।
Next Story