उत्तर प्रदेश

छात्रों के लिए खुशखबरी! 26 मई को CM Yogi शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का करेंगे शुभारंभ; होगा खास?

Ashish verma
23 May 2025 10:59 PM IST
छात्रों के लिए खुशखबरी! 26 मई को CM Yogi शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का करेंगे शुभारंभ;  होगा खास?
x
26 मई को CM Yogi शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Lucknow.लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई को लोकभवन में बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें वह शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के छात्र-छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से ड्रेस, जूते, मोजे, स्टेशनरी और स्कूल बैग के लिए धनराशि भेजने की योजना का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न जिलों में बनने वाले 38 कम्पोजिट मॉडल स्कूलों और 67 अभ्युदय कम्पोजिट स्कूलों का शिलान्यास होगा। 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण होगा।

5258 विद्यालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब की स्थापना शुरू की जाएगी। इसके अलावा पीएम-श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत चयनित 503 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना भी शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परिषद और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।


Next Story