- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- GONDA: जमीन विवाद में...
उत्तर प्रदेश
GONDA: जमीन विवाद में युवक की हत्या, नामजद मुकदमा दर्ज
Gulabi Jagat
5 Feb 2026 11:25 PM IST
x
GONDA : करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर माझा मजरा दुल्हिन पुरवा गांव में हुई हत्या के पीछे जमीन विवाद सामने आया है।पुलिस के अनुसार खेत की विवादित जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।इसी रंजिश के चलते शिवशंकर दूबे उर्फ लल्ला की धारदार हथियार से हत्या की गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि छतरबली दूबे ने अपने बेटों के साथ मिलकर हमला किया।नामजद आरोपियों में सुनील दूबे, विनोद दूबे, धर्मेंद्र दूबे और रविन्द्र दूबे शामिल हैं।सभी आरोपी आपसी जमीन विवाद में पहले से उलझे हुए बताए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि विवाद की पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं।पुलिस ने जल्द खुलासे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकरनैलगंजजमीन विवादहत्यानामजद आरोपीपुलिस जांच
Next Story





