उत्तर प्रदेश

Gonda: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Tara Tandi
1 Aug 2024 10:50 AM GMT
Gonda: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
x
Gondaगोंडा । तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गांव की रहने वाली एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। बचाया जा रहा है कि पंखे का तार निकालते समय हादसा हुआ। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेझिया निवासी उमा पत्नी महेश गुप्ता छत पर सो रही थी।
बृहस्पतिवार की सुबह वह सोकर उठी तो बिजली के बोर्ड से पंखे का तार निकालने चली गई। वहां एक तार पहले से ही निकल कर लटक रहा था जो पहले से ही लोहे के दरवाजे को टच कर रहा था। महिला ने जैसे ही दूसरा तार छुआ वैसे ही करंट पूरे शरीर मे फैल गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घर वाले आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story