- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: पीड़ित ने अपना...
उत्तर प्रदेश
Gonda: पीड़ित ने अपना मकान विपक्षी गण से खाली कराने की अधिकारियों से लगाई गुहार
Gulabi Jagat
28 Dec 2024 9:11 PM IST

x
Gonda कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक पीड़ित व्यक्ति के हिस्से के मकान पर उसके सगे भाई द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर उसका घर विपक्षीगण से खाली कराकर न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है।
ग्राम बिबियापुर अवधूत नगर निवासी शत्रोहन सिंह पुत्र लल्लू सिंह ने अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह एक गरीब असहाय व्यक्ति है। विपक्षीगण भाई संतराम पुत्र लल्लू व बृजलाल पुत्र संतराम के द्वारा उसके हिस्से के मकान को जबरदस्ती कब्जा कर रखे हैं और कई बार कहने के बावजूद मकान खाली नहीं कर रहे हैं व कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। मना करने पर आमादा फौजदारी होते हैं तथा आये दिन मारते पीटते हैं। पीड़ित ने उसका घर विपक्षीगण से खाली कराकर न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज से जानकारी करने के लिए सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।
TagsGondaपीड़ितमकान विपक्षीगणअधिकारीvictimhouse oppositionofficerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





