उत्तर प्रदेश

Gonda: नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक हुई संपन्न

Gulabi Jagat
27 Dec 2024 9:25 PM IST
Gonda: नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक हुई संपन्न
x
Gonda कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के ब्रह्मचारी स्थान के पास नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष महंत सुनील पुरी महाराज ने बताया की आगामी 5 जनवरी को बाबा बरखंडीनाथ धाम मंदिर पर कम्बल वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय टीम एवं प्रदेश टीम के लोग भी शामिल होंगे। इस मौके पर दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष अवध क्षेत्र, संजय पाण्डेय एडवोकेट, विजय भारती जिला प्रभारी, महन्त सुनील पुरी महाराज जिला अध्यक्ष, राजवीर गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष, अरविंद गिरी उर्फ़ पिंटू बाबा, मोहित सैनी, दिनेश कुमार सिंह, संतोष निषाद, प्रहलाद गुप्ता, ज्ञानेश्वर मिश्रा कर्नलगंज विधानसभा संयोजक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Next Story