- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: बारिश के साथ आई...
उत्तर प्रदेश
Gonda: बारिश के साथ आई मौत, आकाशीय बिजली से दो युवकों की जान गई
Tara Tandi
16 Jun 2025 1:07 PM IST

x
Gonda गोंडा । रविवार आधी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार की रात मौसम में बदलाव देखने को मिला।
आधी रात के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गयी। नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव का रहने वाला कुणाल शर्मा(18) सोमवार की सुबह घर से बाहर निकला था कि अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। कुणाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के काजीदेवर गांव के सैदवापुर के रहने वाले रामदेव यादव(45) भी सोमवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये और उनकी भी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से सदर तहसील में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीडित परिवारों को आपदा प्रबंधन कोष से सहायता देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है। समय समय पर चेतावनी भी जारी की जाती है। इस तरीके की घटना पर अंकुश लगे इसके लिए लोगों को जागरुक करने का प्रसास किया जा रहा है।
TagsGonda बारिश आई मौतआकाशीय बिजलीदो युवकों जान गईGonda rain brought deathlightningtwo youths lost their livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





