उत्तर प्रदेश

Gonda: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाईक सवार की मौत

Gulabi Jagat
25 Jun 2024 5:26 PM IST
Gonda: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाईक सवार की मौत
x
Gonda गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव Ranjitpur Village के निकट रविवार की देर रात्रि में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गंगादीन पुरवा का रहने वाला राजेंद्र जायसवाल
Rajendra Jaiswal
उम्र करीब 45 वर्ष रविवार की देर रात करीब दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रंजीत पुर गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया था। साथ में उसके परिजन भी थे। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि इलाज के दौरान उसके पिता राजेंद्र की मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story