- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- GONDA: पंचायत मतदाता...
उत्तर प्रदेश
GONDA: पंचायत मतदाता सूची में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, प्रधान और लेखपाल पर गंभीर सवाल
Gulabi Jagat
7 Jan 2026 11:07 PM IST
x
Gonda, गोंडा। पंचायत निर्वाचन नामावली को लेकर जिले में बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार मिश्रा ने परसपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम लोहंगपुर की मतदाता सूची में व्यापक फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड के सहारे सैकड़ों अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्टी नेता प्रमोद कुमार मिश्रा ने निर्वाचन अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम लोहंगपुर की मतदाता सूची में पचास से अधिक आधार कार्ड में अवैध रूप से संशोधन किया गया। आरोप है कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में हेरफेर कर पात्रता दिखाई गई और इसी आधार पर फर्जी नाम सूची में शामिल कर दिए गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध ही नहीं बल्कि प्रमुख रही है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे। प्रमोद कुमार मिश्रा ने निर्वाचन अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फर्जी तरीके से जोड़े गए नामों को मतदाता सूची से हटाने की मांग की है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल निर्वाचन अधिकारी स्तर से शिकायत पर संज्ञान लिए जाने और जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
TagsGONDAपंचायत मतदाता सूचीफर्जीवाड़ेआरोपप्रधानलेखपालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





