- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: जुलूस पर दंगा...
उत्तर प्रदेश
Gonda: जुलूस पर दंगा करने वाले 9 आरोपी को 10-10 साल की सजा
Sanjna Verma
5 July 2024 11:46 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गणेश प्रतिमा विर्सजन की शोभायात्रा के दौरान 23 सिंतबर 2015 के हुए दंगे के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ राम दयाल ने सुनवाई पूरी करते हुए नौ दोषियों को सजा सुनाई। उन्होंने अमित वर्मा, मंटू वर्मा, जीमल, शमीम शेख, लल्ला, तारिक, सादिक, श्रवण व राहुल कश्यप को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा व 22600-22600 रूपये का अर्थदंड भी लगाया।
नगर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने केस दर्ज कराया था कि 23 सिंतबर 2015 की रात 10 बजे गणेश प्रतिमा विर्सजन के लिए Procession निकल रही थी। तभी यात्रा पर डिप्टी मजिस्द के पास गली में इकट्ठा भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे शोभायात्रा में शामिल लोग उत्तेजित हो गए और देखते पथराव शुरू कर दिया। दुकानों व वाहनों में भी आग लगा दी गई। घटना ने सांप्रदायिक दंगे का रूप ले लिया।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही अमित वर्मा, मंटू वर्मा, व जीमल निवासी मोहल्ला राधाकुंड, शमीम शेख उर्फ ताज निवासी अहिरान लल्ला निवासी maharajganj, मो, तारिक व सादिक निवासी रिकाबगंज को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान श्रवण व राहुल कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया। अब सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई गई।
TagsGondaजुलूसदंगाआरोपीसजा processionriotaccusedpunishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





