- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghazipur: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Ghazipur: तेज रफ्तार ट्रक ने घर में घुसकर मचाई तबाही, तीन बच्चों की मौत मां गंभीर
Tara Tandi
5 April 2025 11:38 AM IST

x
Ghazipur गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर के सामने सड़क किनारे एक झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वहां सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां बुरी तरह से घायल हो गयी हैं, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कामाख्या धाम पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गाजीपुर की ओर से आकर बारा की ओर जा रहा ट्रेलर ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर चढ़ गया। पटेल ने बताया कि झोपड़ी में लाल जी डोम की पत्नी संतरा देवी, पुत्रियां सपना कुमारी (9), कबूतरी(7) तथा ज्वाला (4) सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि संतरा देवी का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर को उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बारा गांव के पास पकड़ लिया है। हालांकि, चालक फरार है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को पकड़ने का प्रयास जारी है।
TagsGhazipur तेज रफ्तार ट्रकघर घुसकर मचाई तबाहीतीन बच्चों मौतमां गंभीरGhazipur: High speed truck entered the house and caused havocthree children diedmother is seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





