उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: स्वामी कैलाशनंद गिरी व्यापार मंडल के स्थापना दिवस में पहुंचे

Admindelhi1
2 Oct 2024 7:02 AM GMT
Ghaziabad: स्वामी कैलाशनंद गिरी व्यापार मंडल के स्थापना दिवस में पहुंचे
x
सनातन धर्म को छोडक़र अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं: स्वामी कैलाशनंद गिरी

गाजियाबाद: राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह रविवार को कविनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यशैली पर विचार-विमर्श किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि राजा को राजा राम की भांति आदर्शवादी होना चाहिए। राजा के आचरण का आधार उसके परंपरागत होने पर टिका होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को छोडक़र अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं है। हमें साधु ही नहीं अपितु सतजन बनना है।

समारोह में राहुल राज रस्तोगी, के.के. शर्मा, सुधीर कांत शर्मा, विवेक त्यागी, चिन्मय भारद्वाज, विभा मौर्य, प्रदीप चौधरी, श्वेता चौहान, अजय सिंघल एवं कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कवि राज कौशिक व आर.पी. शर्मा ने काव्य पाठ किया। संचालन प्रदीप चौधरी एवं अशोक भारतीय ने किया। इस अवसर पर विशाल जैन, अनिल मेहरा, लवी गर्ग, रुद्र प्रताप त्यागी, आशुतोष पाठक, प्रवीण भाटी, मनोज गुप्ता, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Story