- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: मानसिक तनाव...
Ghaziabad: मानसिक तनाव में आकर छात्र गंग नहर में कूदा

गाजियाबाद: मुरादनगर में फिजिक्स का पेपर बिगड़ने से मानसिक तनाव में आकर बारहवीं के छात्र ने नहर में कूदकर जान दे दी।
धेदा गांव स्थित मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी 12वीं के छात्र कार्तिक पुत्र सुनील कुमार की भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परिजनों ने बताया कि कार्तिक का 21 फरवरी को फिजिक्स का पेपर बिगड़ गया था। उसी शाम को वह कुछ कागज प्रिंट कराने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने छात्र की तलाश शुरू की, उसकी साइकिल गंगनहर रेलवे पुल के पास खड़ी मिली थी। आशंका जताई जा रही थी कि नहर में कूदकर छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में छात्र की तलाश की। एनडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आज सुबह कार्तिक का शव चितौड़ा पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया।





