उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: 3 मंजिला मकान में लगी आग, महिला समेत 3 बच्चे जिंदा जले

Sarita
19 Jan 2025 10:04 AM IST
Ghaziabad:  3 मंजिला मकान में लगी आग, महिला समेत 3 बच्चे जिंदा जले
x
Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से एक महिला और 3 बच्चों समेत कुल 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलस गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क मोहल्ले में एक घर में आग लग गई है. पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया. आग बुझाने के बाद घर के अंदर से एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद हुए. वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलसी हुई हालत में मिली. घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान
गुलबहार (32 वर्ष) पत्नी शाहनवाज
2. जान मोहम्मद (9 वर्ष) पुत्र शाहनवाज
3. शान (8 वर्ष) पुत्र शाहनवाज
4. जीशान (7 वर्ष) पुत्र शमशाद
बताया जा रहा है कि तीन मंजिला इस मकान में माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, शाहनवाज का परिवार बीच की मंजिल पर रहता था और उससे ऊपर की मंजिल पर शाहनवाज का भाई रहता था। आग बीच की मंजिल पर लगी, जहां मृतक रहता था। आग लगने के बाद माता-पिता ग्राउंड फ्लोर से बाहर आ गए, जबकि भाई के बच्चे ऊपरी मंजिल से बाहर आ गए। आग में एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलस गई।
Next Story