उत्तर प्रदेश

Ghaziabad : फेसबुक फ्रेंड ने होटल में युवती से किया दुष्कर्म

Sarita
3 March 2025 6:32 AM IST
Ghaziabad : फेसबुक फ्रेंड ने होटल में युवती से किया दुष्कर्म
x
Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद के एक होटल में दोस्त ने युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। दोनों की दोस्ती 4 महीने पहले फेसबुक पर हुई थी। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी दानिश ने मुझे फोन किया। इसके बाद वह मुझे लोनी बॉर्डर रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां मुझे खाना खिलाने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद दानिश ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। 24 वर्षीय युवती शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक लोनी निवासी दानिश नाम के युवक ने 4 महीने पहले फेसबुक के जरिए पीड़ित युवती से दोस्ती की थी। जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवक एक महीने से होटल में साथ में खाना खाने की जिद कर रहा था।
27 फरवरी की रात दानिश ने युवती को शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया और अपने साथ ले जाकर एक होटल में खाना खिलाया। खाना खिलाने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में ही पिला दिया। पीड़िता ने बताया कि जब मुझे बेहोशी सी महसूस होने लगी। जहां मुझे चक्कर आने लगे। मैंने पूछा कि मुझे क्या हुआ है। इसके बाद आरोपी दानिश ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
बाद में लड़की को होश आया और वह अपने घर पहुंची। आरोपी दानिश उसे होटल में छोड़कर पहले ही भाग चुका था। लड़की ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story