- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: संयुक्त...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: संयुक्त अस्पताल में खून की जांच नई मशीन से शुरू हुई
Admindelhi1
5 Oct 2024 11:00 AM IST

x
मिनटों में मिलेगी रिपोर्ट
गाजियाबाद: संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में खून संबंधित जांच के लिए आई नई मशीन सेलेक्ट्रा का इंस्टालेशन होने के बाद बृहस्पतिवार को जांच शुरू हो गई। अब एक बार में खून के सौ नमूनों की जांच हो सकेगी। इससे मरीजों को गुर्दा, लिवर और खून की जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता ने नई बायो केमिस्ट्री एनालाइजर (सेलेक्ट्रा) मशीन शुरू कर दी गई। मौके पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. विशाखा, डॉ. रिचा, डॉ. योगेंद्र सिंह और लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, विरेश यादव सहित लैब के सभी स्टाफ मौजूद रहे। अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनमें 300 से अधिक को जांच के लिए लिखा जाता है। खून की जांच बायो केमिस्ट्री मशीन से की जाती है। अभी लैब में 50 नमूनों की जांच करने वाली एक मशीन थी
Tagsगाजियाबादसंयुक्तअस्पतालखून की जांचनई मशीनशुरूमिनटोंरिपोर्टसंजयनगरसंयुक्त अस्पतालGhaziabadJointHospitalblood testnew machinestartedminutesreportSanjaynagarJoint Hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





