- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: ई-रिक्शा की...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: ई-रिक्शा की बैटरी फटी, एक ही परिवार के दंपती और दो बच्चे झुलसे
Sarita
20 March 2025 6:22 AM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जब चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में रिक्शा चालक बॉबी, उसकी पत्नी बेबी, बेटा विवेक और बेटी बीना शामिल हैं। घायलों को गाजियाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
पड़ोस में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा सर्वोदय नगर में हुआ, जहां बॉबी हर दिन की तरह अपने ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। तभी अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग फैल गई और परिवार के चारों सदस्य इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारण घर का काफी सामान भी जलकर राख हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां चारों घायल कमरे में दर्द से तड़प रहे थे और घर के अंदर हर तरफ धुआं फैला हुआ था।
लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और एंबुलेंस को बुलाया गया। चारों घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बॉबी और उसकी पत्नी 50 फीसदी से ज्यादा जल गए हैं, जबकि उनके बच्चे विवेक और बीना की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया है। गौरतलब है कि ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार सस्ती और घटिया क्वालिटी की बैटरियां, ओवर चार्जिंग और अत्यधिक गर्मी के कारण इन बैटरियों में विस्फोट होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन इस संबंध में कोई ठोस कदम उठाने में विफल रहा है।
TagsGhaziabadई-रिक्शाबैटरीफटीपरिवारदंपतीबच्चेझुलसेGhaziabade-rickshawbatteryburstfamilycouplechildrenburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





