- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: यूट्यूबर पर...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: यूट्यूबर पर हमले का आरोपी ढेर,मुठभेड़ में 10 मिनट तक फायरिंग
Sarita
2 March 2026 6:22 AM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम अस्तित्व पर जानलेवा हमले के मामले में गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह एनकाउंटर लोनी अंडरपास के पास निठोरा अंडरपास के पास हुआ। एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश ने 10 राउंड फायरिंग की। उनके नेतृत्व में लोनी पुलिस और ग्रामीण SWAT टीम ने एनकाउंटर किया। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृत बदमाश की पहचान अमरोहा जिले के नगला सैफी निवासी जीशान के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक मौके से बरामद की गई है।
ज़ीशान अमरोहा का रहने वाला था। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को देखकर ज़ीशान ने गोली चला दी, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और विपिन ठाकुर हैं। जवाबी फायरिंग में उसके पैर और सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsGhaziabadयूट्यूबरहमलेआरोपीढेरमुठभेड़फायरिंग GhaziabadYouTuberattackaccusedkilledencounterfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





