- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad:खाना खा रहे...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad:खाना खा रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत
Sarita
19 Nov 2025 10:53 AM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सीमापुरी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर अचानक दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सीमापुरी बॉर्डर के पास दोपहर के भोजन के समय हुई। चारों महिला मजदूर पास के एक प्लॉट पर काम करती थीं। धूप और धूल से बचने के लिए वे अक्सर पास के एक खाली प्लॉट में स्थित एक फैक्ट्री की पुरानी और जर्जर दीवार से टिककर खाना खाती थीं। स्थानीय पार्षद के अनुसार, दीवार बेहद कमजोर थी। आरोप है कि कुछ लोग लगातार लोहे के पाइप दीवार से सटा रहे थे, जिससे दीवार असंतुलित होकर गिर गई। दोपहर का भोजन कर रहे मजदूरों को दीवार गिरने पर संभलने का मौका ही नहीं मिला। भारी मलबे में दबकर दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
दो घायल महिलाओं को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। साहिबाबाद की एसीपी श्वेता यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने महानगर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापरवाही के कारण हुई इन मौतों ने निर्माण सुरक्षा मानकों के पालन में कमी की पोल खोल दी है।
TagsGhaziabadमजदूरोंदीवारदो मौतGhaziabad: Laborerswalltwo deaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





