उत्तर प्रदेश

झांसी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 214 किलो नशीला पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

SHIDDHANT
12 Sept 2026 9:32 PM IST
झांसी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 214 किलो नशीला पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
x
Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 214 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि एसएसपी के कुशल निर्देशन में झांसी पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मंगलवार शाम छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा ओडिशा से ग्वालियर ले जाया जा रहा था। तस्कर इसे ट्रक के जरिए दूसरे स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने बीच रास्ते में ही वाहन को रोककर कार्रवाई कर दी।
सीओ सदर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झांसी पुलिस और ANTF की इस संयुक्त कार्रवाई को नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजे की खेप कहां से खरीदी गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Next Story