- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- थाना क्षेत्र के हल्का...
उत्तर प्रदेश
थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में कई जगहों पर खुलेआम बिक रहा Ganja
Gulabi Jagat
21 April 2025 8:48 PM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में अवैध गांजा बिक्री का नेटवर्क कई जगहों पर सक्रिय है। सपही टंडवा सीमा पर स्थित गुमटी से लेकर उजारनाथ, गुरवलिया पूर्वी व पश्चिमी चौराहों, सरीसवा, दोघरा मुसहरी टोला, तुरपटटी, देवपोखर, बरवा और राजापाकड़ बहुरिया टोला जैसे इलाकों में खुलेआम नशीली पुड़ियों की बिक्री हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ये कारोबार सुबह से देर रात तक जारी रहता है। स्कूली बच्चे, युवाओं और मजदूरों को निशाना बनाकर गांजा की छोटी-छोटी पुड़ियों को टॉफी-बिस्कुट की दुकानों और गुमटियों में छिपाकर बेचा जा रहा है। सपही टंडवा बार्डर पर स्थित गुमटी को गांजा बिक्री का मुख्य ठिकाना माना जा रहा है, यहां से अन्य स्थानों पर आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे कारोबार में कई बाहरी तस्कर भी जुड़े हैं जो सीमावर्ती इलाकों का लाभ उठाकर गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उजारनाथ, गुरवलिया और सरिसवा जैसे इलाकों में पूर्व में भी गांजा की बरामदगी हो चुकी है, लेकिन नियमित कार्रवाई के अभाव में फिर से बिक्री शुरू हो जाती है।देवपोखर, बरवा, राजापाकड़ बहुरीया टोला समेत कई क्षेत्रों में तो यह कारोबार अब गली-मुहल्लों तक पहुंच चुका है। लोग इसे सामान्य व्यापार की तरह स्वीकार करने लगे हैं, जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।
नशे की गिरफ्त में भविष्य
तुर्कपट्टी हल्का क्षेत्र में गांजा बिक्री केवल कानून व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक विघटन की ओर बढ़ता संकट है। गांवों की गुमटियों से शुरू होकर यह कारोबार अब शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच चुका है। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई का अभाव है।
गांवों में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी और नशे के प्रति लापरवाह दृष्टिकोण इस समस्या को और भी जटिल बना रहा है। यदि समय रहते प्रशासन, समाज और अभिभावकों ने मिलकर हस्तक्षेप नहीं किया, तो आने वाला समय क्षेत्र की नई पीढ़ी को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
Tagsथाना क्षेत्रहल्का नंबर दोGanjaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





