उत्तर प्रदेश

Gagalhedi पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Ratna Netam
6 July 2026 5:21 PM IST
Gagalhedi   पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
x

Saharanpur सहारनपुर : (गागलहेड़ी)। सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने यूकेलिप्टस के पेड़ की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पेड़ की लकड़ी भी बरामद की है।

मामला 19 जून 2026 का है, जब ग्राम प्रधान अंजू देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी ग्राम पुण्डैन ने थाना गागलहेड़ी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अभियुक्त नीटू पुत्र नकली (पता अज्ञात) ने ग्राम समाज की जमीन से एक यूकेलिप्टस का पेड़ काटकर चोरी कर लिया है। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 185/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में केस दर्ज किया था। बाद में जांच और बरामदगी के आधार पर इसमें धारा 317(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे चोरी, नकबजनी और अन्य अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत पुलिस लगातार वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त नीटू पुत्र नकली निवासी ग्राम पुण्डैन को छपरैडी मोड़ स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया यूकेलिप्टस पेड़ की लकड़ी भी बरामद कर ली।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Next Story