उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ में गणतंत्र दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, इधर से न जाएं

Renuka Sahu
24 Jan 2022 1:33 AM GMT
आज लखनऊ में गणतंत्र दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, इधर से न जाएं
x

फाइल फोटो 

गणतंत्र दिवस 2022 की परेड के मौके पर 24 जनवरी को पूर्वाभ्यास यानी फुल ड्रेस रिहर्सल शहर का यातायात बदला रहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गणतंत्र दिवस 2022 की परेड के मौके पर 24 जनवरी को पूर्वाभ्यास यानी फुल ड्रेस रिहर्सल शहर का यातायात बदला रहेगा। लखनऊ पुलिस उपायुक्त यातायात की ओर से शहर के छह रूटों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा। जिसमें चारबाग स्थित परेड रूट और विधानसभा के सामने ट्रैफिक डायवर्जन सख्ती से लागू किया जाएगा। इस क्षेत्र में सिर्फ वाहन पास वाले से इंट्री कर सकेंगे।

चारबाग परेड के रूट से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक
चारबाग परेड का मार्ग रविंद्रालय से सुबह 09.30 बजे वाहनों का डायवर्जन शुरू हो जाएगा। परेड के चलने से पहले परेड का रूट पूर्ण रूप से सुरक्षित कर दिया जायेगा और इस रूट पर किसी प्रकार के यातायात का संचालन नही होगा। परेड का रूट बंद हो जाने के बाद सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार से होगा।
इधर रोक रहेगी
चारबाग रेलवे स्टेडियम के सामने यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
इधर से जाएं
आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाले यातायात लाटुश रोड होकर जाएं।
इधर रोक रहेगी
केकेसी से चारबाग और आलमबाग रूट बंद रहेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात कैसरबाग होकर आलमबाग होते हुए जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
बॉसमण्डी चौराहे से गुरू गोविन्द सिंह चौराहा की ओर यातायात नही जा सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा होकर जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नही आ सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात बॉसमंडी, रविंद्रालय तिराहा से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
सदर, लोको चौराहा से केकेसी चारबाग की ओर जाने वाले वाहन आगे नही जा सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात लोको वर्कशाप, आलमबाग या सदर कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर यातायात नही जा सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात बॉसमंडी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नही आ सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात बॉसमंडी या कैसरबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर एवं हुसैनगंज चौराहा की ओर जाने वाले-आने वाले वाहन विधानसभा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात लालबत्ती या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर व्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।
इधर रोक रहेगी
सदर ओवर ब्रिज से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेगें।
इधर से जाएं
यह यातायात कैंट, कटाईपुल, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।
इधर रोक रहेगी
बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर आने वाले यातायात को बन्दरियाबाग से आगे नहीं जाने दिया जायेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा से सदर कैंट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज (वर्लिग्टन) चौराहा, बापू भवन (रायल होटल) चौराहे की ओर नही आ सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात, लाटूश रोड, बासमंडी, नाका, चारबाग, नत्था, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
शहर के इन रूटों पर वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
-हुसैनगंज (वर्लिंगटन) चौराहे के आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था
-रायल होटल (बापू भवन) चौराहे के आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था
-विधान सभा के सामने गुजरने वाले वाहनों पूर्णतय प्रतिबंधित रहेंगे
-हजरतगंज चौराहा (इलाहाबाद बैंक) के आसपास एवं मेफेयर तिराहा तक ट्रैफिक बदली रहेगी
-सुभाष मार्ग व परिवर्तन चौक चौराहा, केडीसिंह बाबू स्टेडियम के आसपास डायवर्जन रहेगा
-अमौसी एयरपोर्ट एवं चारबाग से रोडवेज बस विधानसभा व हतरतगंज से नहीं गुजर सकेंगे
Next Story