उत्तर प्रदेश

बर्ड फेस्टिवल और वेट लैंड डे मनाकर वन विभाग ने छात्रों को किया जागरूक

Gulabi Jagat
2 Feb 2025 1:46 PM GMT
बर्ड फेस्टिवल और वेट लैंड डे मनाकर वन विभाग ने छात्रों को किया जागरूक
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: सामाजिक वानिकी प्रभाग तमकुहीराज ने दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में विश्व वेट लैंड डे व बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन कर छात्रों को इनके संवर्धन व संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

रविवार को दुमही के देवामन ताल में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के बीच बर्ड वाचिंग में पक्षियों की गिनती कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेंजर हरिकेश बहादुर नायक ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल ईरान देश में चर्चा के बाद शुरू हुआ। उन्होंने वेट लैंड के संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में विस्तार से बताया। पर्यावरण एवं जीव जंतुओं के बारे में भी को बताया गया। मुरलीधर इंटर कालेज के बच्चों द्वारा प्रात: काल से ही दुमही जाकर बर्ड वाचिग का कार्य किया गया। छात्रों के बीच कला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे प्रथम अनन्या कुशवाहा, द्वितीय चांदनी कुशवाहा, तृतीय राधा यादव को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य बलराम सिंह कुशवाहा ने पर्यावरण , पशु-पशियों एवं जीव जंतुओं के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान वन दारोगा नन्द राव, वन रक्षक राकेश कुमार संजय सिंह बीट प्रभारी राजकिशोर मिश्र, रामकिशोर गुप्ता अरविंद कुमार, सिराजुद्दीन अंसारी, विजय कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा , राजन तिवारी, मधुरश्याम शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
Next Story