- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा-रालोद गठबंधन की...
उत्तर प्रदेश
सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली आज, मेरठ में बड़ा ऐलान कर सकते है अखिलेश-जयंत
Sarita
7 Dec 2021 10:06 AM IST

x
फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मेरठ में सपा रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो जायेगी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मेरठ में सपा रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो जायेगी। सपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक अखिलेश और जयंत मंगलवार को दिन में 11 बजे मेरठ पहुंचेंगे। यहां से वह के सरधना थानाक्षेत्र में स्थित दबथुला में रैली स्थल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अखिलेश संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। गठबंधन के बैनर तले आयोजित होने जा रही पहली संयुक्त रैली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा रालोद के साझा चुनाव अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।
लाइव अपडेट्स :
-दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा भी रैली के मंच से की जा सकती है। इससे यह खुलासा हो सकेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर सपा लड़ेगी और कितनी सीटों पर रालोद।
Next Story





