उत्तर प्रदेश

Firozabad: दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के युवक की मौत

Sarita
13 Feb 2026 6:23 AM IST
Firozabad: दर्दनाक सड़क  हादसे में  पंजाब के  युवक की मौत
x
Firozabad फिरोजाबाद: जिले के मटसेना थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मटसेना थाना क्षेत्र में तड़के 5:30 बजे एक कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मटसेना थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के बरनाला जिले के सैनीवल गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान हरदीप शर्मा, लखविंदर सिंह की पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति भी घायल है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब हादसा हुआ, तब ये चारों लोग एक ही कार में सवार थे। कुमार ने बताया कि ये लोग पंजाब से लखनऊ जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि हरपाल सिंह सड़क निर्माण के ठेकेदार थे तथा चारों लोग लखनऊ से मशीनों के पुर्जे खरीदने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
Next Story