- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Firozabad: पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश
Firozabad: पेट्रोल पंप के कमरे में मैनेजर और सेल्समैन की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sarita
3 Jan 2026 8:19 AM IST

x
Firozabad फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के नगला सोंठ स्थित एक पेट्रोल पंप के कमरे में सो रहे मैनेजर और सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कमरे में भरे जनरेटर के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, जनपद इटावा के थाना वैदपुरा स्थित रूपपुरा निवासी मोहित (25) पुत्र राजेंद्र सिंह पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। वहीं, दूसरा युवक सागर पुत्र चंद्रपाल निवासी रूपपुरा, वैदपुरा, इटावा भी इसी पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। बृहस्पतिवार की रात दोनों युवक पंप परिसर में बने एक ही कमरे में सोए हुए थे। इनके साथी रवि ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे तक जब मोहित और सागर कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उन्हें जगाने की कोशिश की। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और खिड़की से पानी डालने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो अनहोनी की आशंका हुई।
उसने तत्काल पंप मालिक कुलदीप को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर दोनों युवक अचेत अवस्था में मिले। पास ही जनरेटर रखा हुआ था, जिससे निकले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बाताया कि प्रथम दृष्टया मामला दम घुटने का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है|
TagsFirozabadपेट्रोल पंपमैनेजरसेल्समैनमौतपुलिसजांच Firozabadpetrol pumpmanagersalesmandeathpoliceinvestigation Firozabadinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





