उत्तर प्रदेश

Firozabad: मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार

Sarita
9 Oct 2025 6:16 AM IST
Firozabad: मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार
x
Firozabad फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए विशेष अभियान में थाना उत्तर पुलिस एवं विशेष अभियान दल (एसओजी) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। आज गुरुवार को पुलिस ने कुख्यात वाहन चोर एवं हिस्ट्रीशीटर अनूप पुत्र विद्याराम निवासी कंजाहार, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ बेंदी पुलिया के पास हुई, जहाँ आत्मरक्षा में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चोरी की इको कार और ₹7,000 नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने 25 अगस्त 2025 को जलेसर रोड से एक स्विफ्ट कार चोरी करना कबूल किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनूप के खिलाफ विभिन्न जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Next Story
null