उत्तर प्रदेश

Firozabad: युवक का शव खेत में पड़ा मिला, गर्दन में मैंढ़ के तारों में फंसी थी

Admindelhi1
3 May 2025 8:05 AM IST
Firozabad: युवक का शव खेत में पड़ा मिला, गर्दन में मैंढ़ के तारों में फंसी थी
x
"मौत की वजह का पता नहीं"

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को एक युवक का शव खेत में मिला है। उसका गला मैढ़ की फैंसिंग (तारों) में फंसा मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई है। थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में शुक्रवार को एक युवक का शव खेत में पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने देखा कि मृतक का गला मैढ़ के तारों में फंसा हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। शव की पहचान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी धीरज यादव (26) के रूप में हुई। इधर एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मृतक के भाई नीलेश का कहना है कि उसका भाई ईंट मंडी में ट्रैक्टर से ढुलाई का कार्य करता था। वह वृहस्पतिवार को राजा का ताल नवाब चौराहा पर दो लोगों से पैसे लेने को कहकर निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा, उसका फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के भाई नीलेश ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है युवक का शव मिला है। मृतक का गला मैढ़ की फैंसिंग में फंसा हुआ पाया गया है। उसकी संदिग्ध मौत है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।'

Next Story