- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में पुलिस और...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, दो आरोपियों को पकड़ा गया
Tara Tandi
18 April 2025 6:54 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ओर दो बदमाशों के बीच बुधवार देर रात पंडित नंगला शहीदाबाद रोड पर मुठभेड़ हुई है। इन बदमाशों ने अपने साथियों के संग मिलकर तीन दिन पूर्व थाना कटघर क्षेत्र के पंडित नगला के जिगर कंपाउंड में रिएल स्टेट कारोबारी शमशुर रहमान के घर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया है।
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों की पहचान पुलिस ने शकीबुल उर्फ साकिबुल पुत्र बाबू और वारिस उर्फ चुल्ली पुत्र असलम निवासी पंडित नंगला के रूप में की है। जबकि इनके दो साथी विशाल ओर उवैस पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
आपको बता दें बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे छत के रास्ते नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने अलमारी में रखी 15 लाख की नकदी, 8 लाख के सोने के आभूषण लूटकर कारोबारी को टॉयलेट में बंद कर फरार हो गए। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आवाज पत्नी तक नहीं पहुंच सकी। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी बेटी मिद्धत घर पहुंची। बेटी के दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने खोला। इसके बाद तलाश शुरू की। तो उन्होंने फिर से दरवाजा खटखटाया। तब बेटी व पत्नी ने टॉयलेट से उन्हें बंधन मुक्त कराया। जिसके बाद पीड़ित कारोबारी ने लूट की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जहां गुरुवार देर रात पंडित नगला शहीदाबाद रोड पर चेकिंग के दौरान कटघर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया है। कटघर पुलिस लूट की घटना में शामिल फरार चल रहे दो बदमाश विशाल और ओवैस की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, देर रात थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आते हुए दो युवकों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में शकीबुल और वारिस नाम के बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsMoradabad पुलिसबदमाशों बीच गोलीबारीदो आरोपियोंपकड़ा गयाMoradabad Policefiring between criminalstwo accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





