उत्तर प्रदेश

बेगमगंज में दुकानों में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

Gulabi Jagat
23 March 2025 11:45 PM IST
बेगमगंज में दुकानों में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
x
Raisen। जिले के तहसील मुख्यालय बेगमगंज के हिउस के पूर्व अध्यक्ष संजय राय के बोरवेल ऑफिस में अचानक आग लग गई।आग के शोले भड़कने से क्षेत्र में अफ़रातफ़री का रहा माहौल। हम आपको यह बता दें कि वन डिपो के आगे कृषि मंडी के पास हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय राय बोरवेल का ऑफिस है ।और उसे लगी हुई सोनू ठाकुर की इलेक्ट्रिक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई ।आग से दोनों ही प्रतिष्ठान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। नगर पालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान और फायरमैन शकील कुरेशी ने समय पर दमकल ले जाकर बढ़ती ही आग पर काबू पाया। और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया ।जिससे आग आसपास नहीं फैल पाई । अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। जहां राय के कार्यालय का संपूर्ण रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज वगैरह जल गए ।वहीं सोनू ठाकुर की दुकान में रखे कंप्यूटर व इलेक्ट्रिक सामान वगैरह भी आग में जल गया है।पीड़ितों ने तहसीलदार बेगमगंज को आवेदन देकर आर्थिक सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया है।

Next Story