- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Maha Kumbh में ...

x
Prayagraj प्रयागराज । महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में रविवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई जिसे दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सेक्टर 19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए कल्पवासी टेंट में आज सुबह करीब 11:20 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, 10 मिनट में आग बुझा ली गई। इस आग से राजेंद्र जायसवाल निवासी कर्मा, प्रयागराज का टेंट जल गया। शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पूर्व, सात फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में आग लग गई थी जिसमें करीब 20-22 टेंट जलकर खाक हो गए थे।
TagsMaha Kumbh कल्पवासीटेंट लगी आगआग काबूMaha Kumbh Kalpvasitent caught firefire controlledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





