भारत

आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजभवन पहुंचीं

jantaserishta.com
9 Feb 2025 11:09 AM IST
आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजभवन पहुंचीं
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. शनिवार को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं. बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया
आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है. आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं. मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए.
AAP के तीन मंत्री जीते
पार्टी के तीन मंत्री चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. AAP सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी सीटों से जीत दर्ज की है. गोपाल राय ने बाबरपुर से 18,994 वोटों से, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से 17,126 वोटों से और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान से 29,823 वोटों से जीत हासिल की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story