उत्तर प्रदेश

यूपी के डिप्टी सीएम के खिलाफ एक महिला द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का मामला आया सामने, एफआईआर दर्ज

Renuka Sahu
9 Jun 2022 3:28 AM GMT
FIR registered against a woman for making obscene remarks against UP Deputy CM
x

फाइल फोटो 

यूपी के डिप्टी सीएम के खिलाफ ट्विटर पर एक महिला द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूपी के डिप्टी सीएम के खिलाफ ट्विटर पर एक महिला द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। भाजपा के कार्यकर्ता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

चिरंजीव विहार सेक्टर-चार में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता अजय चौधरी ने कविनगर थाने में शिकायत दी है कि सोनी कपूर नाम की महिला अपने ट्विटर हैंडर से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ दुष्प्रचार और चरित्र हनन की पोस्ट डाल रही है। साथ ही उसने भाजपा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 20 अप्रैल को डाली पोस्ट में सोनी कपूर ने भाजपा को दुष्कर्मियों का समूह कहा है।
अजय चौधरी का कहना है कि सोनी कपूर का यह कार्य सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन है। सोनी कपूर ने डिप्टी सीएम या पार्टी को ही नहीं, बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कविनगर एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि मामले की साइबर सेल से जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सोनी कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story