- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal में फाइनेंस से...
उत्तर प्रदेश
Sambhal में फाइनेंस से जुड़ा फर्जीवाड़ा, ट्रैक्टर लेकर 4 आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
11 May 2025 6:16 PM IST

x
Sambhal रजपुरा : रजपुरा थाना पुलिस ने फाइनेंस पर ट्रैक्टर खरीद कर धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैंक कर्मचारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की तो गिरोह का खुलासा हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल निवासी राहुल शर्मा यस बैंक लिमिटेड की बरेली शाखा में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। बैंक कर्मचारी ने रजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सत्यपाल निवासी सिंहदलनुपर ने ट्रैक्टर खरीदना चाहता था। उन्होंने शाखा में मेसी ट्रैक्टर के लिए लोन कराया था। सत्यपाल ने ट्रैक्टर लोन लेकर खरीद लिया।
बिना किस्त जमा किए साथियों रजनेश यादव, रामौतार उर्फ सुशांत कुमार व भगतजी उर्फ फागुनी के साथ मिल षड्यंत्र किया। जिसके तहत ट्रैक्टर को यस बैंक व एआरटीओ कार्यालय संभल को बिना सूचना दिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सत्यपाल, रजनेश यादव, रामौतार उर्फ सुशांत कुमार, भगतजी उर्फ फागुनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
TagsSambhal फाइनेंसजुड़ा फर्जीवाड़ाट्रैक्टर 4 आरोपी गिरफ्तारSambhal Financefraud relatedtractor4 accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





