भारत

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी वारदात, VIDEO

jantaserishta.com
11 May 2025 5:15 PM IST
हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी वारदात, VIDEO
x
देखें वीडियो.
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में तीन मई की शाम नमाज पढ़कर लौट रहे मोहम्मद शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्लू को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
हाजीपुर सदर के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि तीन मई को नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक एवं थाना चौक के बीच मोहम्मद शब्बीर की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुट गई। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि घटना का मुख्य कारण मृतक का अपने पड़ोसी से चार वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद था। मृतक शब्बीर ने विवादित जमीन को उस्मान कुरैशी से खरीदकर घर बना लिया था। इसके बाद पड़ोसी मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्लू एवं मोहम्मद अब्दुल्ला अंसारी उर्फ बब्लू के बीच शब्बीर के साथ लगातार तनाव बना रहता था। इस मामले में 2022 में दोनों पक्षों के बीच अदालत में केस हुआ था।
उन्होंने बताया कि शब्बीर के विवादित जमीन पर घर बना लेने के आक्रोश में दोनों भाई डब्लू और बब्लू द्वारा दो वर्ष पूर्व भी शब्बीर की हत्या करने की योजना बनाई जा रही थी। इसी बीच तीन मई की शाम शब्बीर की नमाज पढ़कर आने के क्रम में हत्या कर दी गई।
वैशाली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर घटना में शामिल अब्दुल्ला अंसारी उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्लू को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया।
एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त व्यक्ति को ही हत्या करने के बाद भागते हुए देखा गया था, जो घटना को अंजाम देने के पश्चात फरार चल रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story