- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तिलक समारोह में...
उत्तर प्रदेश
तिलक समारोह में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर
Gulabi Jagat
5 Jun 2025 11:16 PM IST
x
राजापाकड़/कुशीनगर: थाना क्षेत्र के बरवाराजापाकड़ टोला जमुआन गांव में एक तिलक समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी स्वामीनाथ कुशवाहा का आरोप है कि 4 मई की रात कन्हैया कुशवाहा के तिलक समारोह में निमंत्रण पर जाने के दौरान विपक्षी पक्ष के कई लोगों ने लाठी, डंडा, रॉड और फरसे से हमला कर दिया। सिर पर फरसे से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के बीच-बचाव से जान बची। पीड़ित ने गहना छीने जाने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
दूसरे दिन पीड़ित ने इलाज व मेडिकल परीक्षण के बाद थाने में तहरीर दी। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी इस विवाद में खुद पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारमारपीटदोनों पक्षोंपुलिस
Next Story





