उत्तर प्रदेश

रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

Renuka Sahu
10 March 2022 4:12 AM GMT
रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची
x

फाइल फोटो 

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फट गया, जिसके बाद वह लोगों में दहशत मच गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फट गया, जिसके बाद वह लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

गुरुवार तड़के राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा और आस-पास की अन्य दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया।
सिलेंडर फटने की आवाज से आस-पास के लोग जाग गए। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने तीन घंटों में आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story