- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: बत्तख पकड़ने...

x
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की देर रात बत्तख पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने बत्तख पालक को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी। इससे वह रक्तरंजित होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद युवक के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। दोनों पीड़ित रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम के रहने वाले शंकर सोनकर उर्फ डब्लू पशुपालक हैं। ललौली थाना क्षेत्र के मेउली गांव स्थित तालाब में करीब 300 बत्तख पाले हुए हैं। तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वहीं, 40 वर्षीय चाचा महेश सोनकर भी देखरेख और भतीजे के सहयोग के लिए साथ में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:00 बजे थाना क्षेत्र के ही बरौहां गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मालिक अपने 10–15 साथियों के साथ तालाब किनारे पहुंचा और बत्तख पकड़ने लगा। बत्तख के चिल्लाने की आवाज सुनकर झोपड़ी में सो रहा भतीजा शंकर बाहर निकल कर आया। उसने बत्तख पकड़ने से मना किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर झोपड़ी में मौजूद चाचा महेश मौके पर दौड़ कर पहुंचे। वह बीच- बचाव करने लगे। इस दौरान मनोज उर्फ मालिक ने महेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगने से चाचा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से नाज़ुक हालत को देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
मौत और जिंदगी से जूझ रहे महेश की गंभीर स्थिति को देखकर कानपुर से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
TagsFatehpurबत्तखपकड़नेविवादगोलीकांड Fatehpurducksdisputeshooting incident जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





